September 16, 2026

युवक को रेहड़ी से पैदल घर जाना पसंद नही था तो कर ली मोटरसाइकिल चोरी, क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे

Faridabad/Alive News : रेहड़ी लगाने वाले के पास मोटरसाइकिल नही थी तो सलून के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया। क्राइम ब्रांच एनआईटी ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना सुरजकुण्ड में देवांश भारद्वाज निवासी लक्कड़पुर फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि वह 5 जनवरी को रात 10 बजे बुलबुल कॉम्प्लेक्स मार्केट में सैलून पर बाल कटवाने गया था तथा बाइक उसने सैलून के बाहर खड़ी की थीं जब शिकायतकर्ता सैलून से बाहर आया तो उसकी बाइक वहां खड़ी नहीं मिली, जिसे कोई चोरी करके ले गया, जिस पर थाना सुरजकुण्ड फरीदाबाद में चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच एनआईटी ने कार्रवाई करते हुए 15 मार्च को आरोपी सचिन पासवान निवासी शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद को सुरजकुण्ड चौक से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है, आरोपी की पूछताछ में पता चला कि वह रेहडी लगाता है, जिसके पास आने-जाने का साधन नहीं है, जिस पर उसने मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।