Faridabad/Alive News: शहर के सेक्टर-16 स्थित एक महिला कालेज प्राचार्या की शिकायत पर पुलिस ने तिगांव कालेज के प्राचार्य एवं दो प्रोफेसरों सहित कुल तीन व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की प्रासंगिक धाराओं 199, 356 (2), 74, 75 (2), 78 एवं 79 के अंतर्गत मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
महिला प्राचार्या ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त प्राचार्य एवं प्रोफेसरों द्वारा उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दी गई तथा छेड़छाड़ की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रताड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका से पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मामले की जांच करते दोषियों को निर्धारित नियमानुसार सजा दिलवाने की गुहार लगाई है।

