November 25, 2026

शहर में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान, रात के तापमान में आएगी गिरावट

Faridabad/Alive News: शहर में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, रात के तापमान में हल्की गिरावट के चलते सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ सकता है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भी तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा, जबकि सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस होगी।