Faridabad/Alive News: फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में आयोजित 39वें सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल में मुंबई की प्रसिद्ध एलिफेंटा गुफा से प्रेरित त्रिमूर्ति दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। त्रिमूर्ति की भव्य और नायाब कलाकृति मेले की सुंदरता को चार चांद लगा रही है और हर आने-जाने वाले पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
दूर से ही पर्यटकों की नजर इस त्रिमूर्ति पर ठहर जाती है और इसकी कलात्मक भव्यता लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। एलिफेंटा गुफाएं, जो मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से लगभग 12 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित एलिफेंटा द्वीप पर हैं, भगवान शिव के विभिन्न रूपों को दर्शाने वाली अद्भुत शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध हैं।
दक्षिण भारतीय मूर्तिकला से प्रेरित इस त्रिमूर्ति में भगवान शिव के भव्य रूप को उकेरा गया है। सूरजकुंड मेले में इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं और लोग इस त्रिमूर्ति के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने को उत्सुक नजर आ रहे हैं।

