May 2, 2024

कविता पाठ के माध्यम ने छात्रों ने उठाई सामाजिक समस्याएं

Faridabad/Alive News :  फोरम ऑफ सीनियर सिटीजन्स इन एजुकेशन फरीदाबाद के तत्वावधान में भाटिया सेवक समाज सी.सै. स्कूल  परिसर में निजी व सरकारी विद्यालय, जिला फरीदाबाद के छात्रों हेतू एक भव्य कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष रामफल भाटी ने की तथा जे एल नांरग, राजेश कुमार, हंसराज कपासिया मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्राचार्या एवं फौरम की महासचिव डा. इंदु गुप्ता द्वारा सम्पन्न किया गया जिन्होंने मॉ सरस्वती का वंदन अर्चन कर सम्मानीय मंच द्वारा दीप प्रज्जवलन करवा कर कार्यक्रम का आगाज करवाया।

प्रतियोगिता में विभिन्न 14 विद्यालयों के 28 छात्रों ने देश प्रेम तथा समाज में व्याप्त अनेक समस्याओं तथा ज्वलन्त मुददो पर मसलन पर्यावरण, वृक्षो का रोपण, बेटियो की दशा, महिलाओ की स्थिति, अंधविश्वास, अंधास्था, छात्रों के कर्तव्य, नोटबंदी, देशभक्ति तथा राष्ट्रप्रेम व प्रकृति विषयों पर उद्धेलित करती कविताओं का पाठ किया। अध्यक्ष रामफूल भाटी ने कहा कि फोरम का उददेश्य इस प्रकार के आयोजनों द्वारा विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना व कहने की कला विकसित करना है। संरक्षक राजेश पुजांनी ने कार्यकम का प्रबन्धन किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण समाज के प्रति जागरूकता अत्यावश्यक है। क्योकि वे ही देश के भावी कर्णधार है। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डा. सत्य देवे, एन एल गोंसाई, जवाहर लाल ने निर्वाहन की।

जबकि ओ पी ढींगडा ने समय प्रबन्धन,  रमेश मेहता ने पंजीकरण हंस राज कपासिया वरिष्ठ समाजसेवी ने विशिष्ट अतिथि का कार्य संभाला। कार्यक्रम में सभी विद्यालय के पधारे शिक्षकों ने भी काव्य पाठ का आनंद लिया तथा अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं साहित्यक पोष्टिक भोजन दिये गये। कार्यक्रम में जे एल नारंग, बलदेव बहल, ओ पी ढींगडा, आत्म प्रकाश जुनेजा, जगदीश अधलक्खा, जितेन्द्र भाटिया, एस एस व्यास ने कार्यकम को सफल पूर्वक आयोजित करने में पूर्ण सहयोग दिया।

राकेश शास्त्री शिक्षाविद, रविंद्र मनचंदा ने भी मंच से अपने विचार प्रस्तुत किये। ओपी ढींगडा ने भी अपने विचार दिये। रामफूल भाटी ने मंच के मंतव्य कथा प्रतियोगिाओं की प्रस्तुतिति  की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरी शिवा, द्वितीय तनु भडाना, तृतीय ऋतिक रावत, सांत्वना पुरस्कार योगिता, सांत्वना पुरस्कार पूजा ने प्राप्त किया। ये सभी  विजेता अक्तूबर में सम्पन्न होने वाले वार्षिक समारोह में काव्य पाठ करेंगे तथा उसी समय इन सबको उचित पुरस्कारो व मैरिट प्रमाण पत्रों द्वारा सम्मानित किया जायेगा।