October 27, 2026

महिलाओं को कन्यादान के रूप में दी सिलाई मशीन

Faridabad/Alive News : मानव सेवा समिति द्वारा बल्लभगढ़ में संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त 3 महिलाओं को नई सिलाई मशीन प्रदान की गई।

प्रमुख समाजसेवी व उद्योगपति आईसी जैन व तेरापंथ महिला मंडल की सुमन जैन, नेहा जैन ने प्रशिक्षित 3 महिलाओं प्रीति, शाहजहां व पूजा को उनकी शादी में कन्यादान के रूप में सिलाई मशीन प्रदान करके उनके सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समिति के मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल दिव्या चंदा उपस्थित रहे। कैलाश शर्मा ने बताया कि यह सिलाई कढ़ाई केंद्र, जमोत्री देवी पन्नालाल चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से मानव विद्या निकेतन स्कूल भीमसेन कॉलोनी बल्लभगढ़ के प्रांगण में चलाया जा रहा है, जिसमें 25 महिलाओं को 6 माह का प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें नई सिलाई मशीन प्रदान की जाती है।