September 30, 2024

सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने सिविल अस्पताल में मरीजों को वितरित किया भोजन

Faridabad/Alive News: सिद्धदाता आश्रम के सेवादार सिविल अस्पताल में सैकड़ों मरीजों के बीच भोज्य पदार्थ वितरित करने पहुंचे। इस अवसर पर अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े डाक्टर व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। आश्रम के सेवादारों ने सभी तलों पर भर्ती मरीजों को उनके बैड पर जाकर भोज्य पदार्थ वितरित किया।

इस अवसर पर कैलाश शर्मा ने बताया कि सिद्धदाता आश्रम भजन, भक्ति एवं अध्यात्मिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बराबर भागीदारी करता रहता है। पिछले कोविड काल में आश्रम की ओर से की गई सेवाओं की चहुंओर प्रशंसा हुई है। वहीं नर में नारायण रूप की सेवा भी आश्रम द्वारा की जा रही है। इसी के तहत सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजोंं के बीच भोज्य पदार्थ बांटने के लिए आए थे।

आश्रम की ओर से आए एडवोकेट राजेश खटाना ने बताया कि गुरु महाराज जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजिक जीवन में लोगों के किसी काम आने का प्रयास कर रहे हैं। इससे आत्मिक शांति प्राप्त होती है। इस दौरान अस्पताल की ओर से पीएमओ डॉ सविता यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ रचना, आरएमओ डॉ रोहित गौड, आश्रम के ज्ञानेंद्र शर्मा, संपादक शकुन रघुवंशी, नितिन गोसाईं, फिरे सिंह, एडवोकेट दीपक गुप्ता, सागर, नवल किशोर शर्मा, मदन, अनिल रावत, रॉबिन सिंह, अतुल, सिद्धार्थ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।