May 18, 2024

कोरोना के बाद बढ़ा मंकीपॉक्स वायरस का खतरा, डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी

New Delhi/Alive News : कोविड के बाद अब दुनिया पर मंकीपॉक्स वायरस का खतरा मंड़राने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे लेकर चेताया है कि मंकीपॉक्स संक्रमण तेज हो सकता है। अब तक अफ्रीका, यूरोप के नौ देशों के अलावा अमेरिका, कनाडा व आस्ट्रेलिया में भी इसके मामले मिले हैं।

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच डब्ल्यूएचओ की यूरोप इकाई ने शुक्रवार को इस मामले में आपात बैठक की। यह वायरस गर्मी बढ़ने के साथ ही यह तेजी से फैल सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मंकीपॉक्स चेचक से मिलता-जुलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि बीमारी का संचरण मां से भ्रूण या जन्म के दौरान और बाद में निकट संपर्क के माध्यम से भी हो सकता है।