September 24, 2026

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच खत्म हुई अनबन, साथ में करेंगे दो फिल्में

Delhi/Alive News: कुछ साल पहले एक्टर कार्तिक आर्यन और फिल्ममेकर करण जौहर के बीच अनबन की खबरें थीं। अब दोनों के रिश्तों में  सुधार आया हैं और अब ये साथ में दो फिल्मों में काम करने जा रहे हैं – “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” और “नागजिला”।

पहले कार्तिक और करण फिल्म दोस्ताना 2 में साथ काम कर रहे थे, लेकिन बीच में खबर आई कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर लडाई हो गए, जिसकी वजह से कार्तिक को फिल्म से हटा दिया गया और बाद में फिल्म ही नहीं बनी।

अब करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों के बीच बातचीत से सब सुलझ गया है। उन्होंने कहा, “हमने आपस में बात की और चीजें ठीक हो गईं। जो हो गया, वो पुरानी बात हो गई। कार्तिक बहुत मेहनती एक्टर हैं और आज के बड़े स्टार हैं। हम दोनों ने फिर से साथ आने का फैसला किया, क्योंकि यह इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है, और परिवार में कभी-कभी मनमुटाव हो जाता है।”

करण ने यह भी कहा कि जब कोई अच्छा इंसान होता है, तो वह अच्छी फिल्में बनाता है और अच्छा कंटेंट देता है। बता दें कि जब साल 2021 में दोनों की अनबन हुई थी, तब ये खबरें थीं कि कार्तिक को फिल्म से उनके अनप्रोफेशनल रवैये की वजह से निकाला गया।

हालांकि, करण ने बाद में कार्तिक के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर यह दूरी खत्म कर दी।वहीं कार्तिक ने भी इस मुद्दे पर बहुत ज्यादा बोलने से बचते हुए कहा था, “मैं तब भी चुप था और अब भी चुप रहूंगा। मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर है और मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।”

अब फैंस दोनों को फिर से साथ काम करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।