April 27, 2024

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभांरभ करेंगे राष्ट्रपति

New Delhi/ Alive News : हरियाणा सरकार द्वारा प्रथम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन 6 से 10 दिसम्बर, 2016 तक कुरूक्षेत्र शहर महाभारत से सम्बद्ध कुछ अन्य स्थलों एवं प्राचीन कुरूक्षेत्र की पवित्र धरा पर किया जाएगाा। अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभांरभ भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 6 दिसम्बर को प्रात: 11:30 बजे ब्रह्मसरोवर पर करेंगे। यह भव्य उत्सव भगवद् गीता की जयंती का प्रतीक होगा तथा इसका आयोजन उस पवित्र भूमि पर किया जा रहा है, जहां भगवान श्री कृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को गीता का दिव्य संदेश दिया था। यह दिव्य संदेश मार्गशीर्ष मास की शुक्ल एकादशी को दिया गया था। भारत में यह पर्व मोक्ष एकादशी के रूप में भी मनाया जाता है और इस वर्ष मोक्ष एकादशी 10 दिसम्बर को पड़ती है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव दिव्य श्रीमद्भगवद् गीता, जो समय गुजरने के साथ अपनी मूर्त एंव अमूर्त विरासत से अमर हो गई है, को एक श्रद्धांजलि है। हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में जिला स्तर एवं खंड स्तर पर गीता जयन्ती 3 से 5 दिसम्बर तक मनाई जा रही है। इसके लिए हर जिले को 10 लाख रूपये तथा हर खंड को 50,000 रूपये दिए गए है। इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण गीता पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी, जिसमें भारत एवं विदेशो से संत, मुनि, विद्वान, कलाकार, शिल्पकार तथा अन्य लोग भाग लेंगे। इसी दिन राष्ट्रपति कृष्णा सर्किट का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त, जिला कुरूक्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाएगा। श्रीमद्भगवद् गीता, के 700 श्लोकों में से 574 श्लोक भगवान श्री कृष्णा के मुखारविंद से निकले थे। इसलिए देशभर के 574 जिलों में से एक-एक युवा का श्लोक के प्रतिनिधि के रूप में चयन किया गया है। ये युवा अपने-अपने जिले से कुरूक्षेत्र तक की यात्रा में संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी एवं अपने प्रांतीय भाषा में अपने पारम्परिक परिधान पर लिखे श्लोक को प्रचारित करेंगे। ये युवा 6 दिसम्बर को कुरूक्षेत्र पंहुचेगे।
भारत के विभिन्न जिलों से आए 574 प्रतिभागियों, द्वारा राष्ट्रपति का  स्वागत किया जाएगा। ये 574 प्रतिभागी अपने-अपने जिले की मिट्टी लेकर आएंगे जिससे श्री कृष्णा की प्रतिमा बाई जाएगी जो राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता का प्रतीक होगी। ये प्रतिभागी कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर भव्य आरती भी करेंगे। शाम को भारत के प्रसिद्ध कलाकारों के नाटकीय प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 7 दिसम्बर को 18,000 विद्यार्थी एक साथ अष्टादश श्लोकी  गीता का उच्चारण करेंगे। यह अपने आप में विश्व रिकार्ड होगा और इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज करवाया जाएगा। 10 दिसम्बर को गीता जयंती के दिन सायं 6 से 6:15 बजे तक ब्रह्मसरोवर के तट पर वैश्विक गीता गान का कार्यक्रम होगाा और इसके उपरांत जानी मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी द्रांपदी नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। वर्ष 2015 में गीता जयंती उत्सव का आयोजन दोबारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया जिसका शुभारंभ 1100 स्कूलों छात्रों,द्वारा सम्पूर्ण भगवद्गीता के पाठ के साथ हुआ। लगभग 11,00 विद्यार्थियों ने गीता जयंती के दिन ब्रह्मसरोवर पर अष्टादश श्लोकी गीता का पाठ किया।
पत्रकारों ने हरियाणा के कई जिलो को शौच मुक्त करने की मुख्यमंत्री की बात पर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने बड़े हास्य पद वाक्यो में जवाब दिया कि शौच मुक्त देहात क्षेत्र को पुरी तरह से कर दिया है। उन्हें अधिकारियो से किसी तरह से गुमराह नही किया जा रहा शौच का कार्य नित्य का है उसको लेकर ज्यादा सख्ताई नही की जा सकती, हालांकि कुछ गाँव के सरपंचो द्वारा अपने-अपने गांव को शौच मुक्त बनाने के लिए खुले में शौच करने वालो के लिए 100 रुपये तक का जुर्माना रखा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रो के साथ साथ शहरो को भी जल्द शौच मुक्त किया जायेगा।