March 12, 2026

पुलिस ने 4 आरोपियों से 9.8 ग्राम स्मैक व 895 ग्राम गांजा बरामद कर किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 9.8 ग्राम स्मैक व 895 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव कॉलोनी निवासी हर्ष को 550 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-56 से, मेवला महाराजपुर एरिया से सुचिता देवी नाम की महिला को 345 ग्राम गांजा सहित , अपराध शाखा NIT की टीम ने पल्ला निवासी गौरव को 9.8 ग्राम स्मैक सहित ईस्माइलपुर रोड से तथा 15 इंजेक्सन उपलब्ध करवाने के मामले में नेहरु कालोनी निवासी इमरान को गिरफ्तार किया गया है।

जिनके विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।