Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने अनिल एजेंसिज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफाइलों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर व्यावहारिक अनुभव और पेशेवर कौशल विकसित करना रहा।
भर्ती अभियान को विद्यार्थियों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। इंटर्नशिप पदों के लिए 120 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 60 से अधिक विद्यार्थी कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए। चयन प्रक्रिया महाविद्यालय परिसर में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. जितेन्द्र ढुल और एटीपीओ ट्विंकल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्लेसमेंट सेल समन्वयकों में नीरज मलिक, डॉ. अंजुषा श्रीवास्तव, हार्दिक मल्होत्रा, विवेक सब्बरवाल और पल्लवी यादव की प्रमुख भूमिका रही।
महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के करियर विकास को मजबूत आधार प्रदान करने के साथ भविष्य के रोजगार अवसरों को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती है।

