March 7, 2026

“समाधान से विकास-2021” की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

फोटो : नगर निगम कार्यालय

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद ने लाइसेंस एवं सीएलयू मामलों में लंबे समय से लंबित बाह्य विकास शुल्क की वसूली को गति देने हेतु एकमुश्त समाधान योजना “समाधान से विकास-2021” की अवधि को अब 31 मार्च 2026 तक कर दिया है।

नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग हरियाणा के आदेशों का पालन करते हुए फरीदाबाद नगर निगम ने उक्त योजना के विस्तार का प्रावधान किया गया है। आम जनता को इस योजना का अधिकतम लाभ देने और लंबित ईडीसी देयों की वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन ने संबंधित सभी हितधारकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने लंबित देयों का निपटान निर्धारित समयावधि में करें, ताकि किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।