September 16, 2026

भगवान गणेश के 32 स्वरूप वाला दुनिया का एकमात्र मंदिर

Delhi/Alive News: कर्नाटक में मैसूर के नंजनगूड में 11वीं शताब्दी में बना श्रीकांतेश्वर मंदिर मौजूद है। भगवान शिव के इस मंदिर के परकोटे के ऊपर भगवान श्रीगणेश की 32 स्वरूपों वाली प्रतिमाएं बनी हुई हैं। जो इस मंदिर की विशेषता है।

इस तरह की खासियत वाला ये पूरे विश्व का इकलौता मंदिर है। मंदिर का प्रवेश द्वार 120 फीट ऊंचा है, जो इसके आंगन में खुलता है। मंदिर के काफी अंदर जाकर भगवान श्रीकांतेश्वर यानी महादेव की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।

भगवान गणेश के जो 32 स्वरूप वाली प्रतिमाएं यहां मौजूद हैं, उनमें गणेश को नृत्य करता दिखाया गया है। वे बाल (बच्चे) रूप में भी और तरुण (टीनेज) रूप में भी हैं। ये प्रतिमाएं गेहुएं रंग के पत्थर से बनी हैं।

नंजनगूड मंदिर संघ के अध्यक्ष श्रीकांत ने बताया कि इन स्वरूपों का उल्लेख मुद्‌गल और गणेश पुराण में मिलता है। श्रीकांतेश्वर मंदिर को नंजुदेश्वर मंदिर भी कहा जाता है।