Faridabad/Alive News: नगर निगम ने शहर में रहने वाले लोगों को सचेत किया कि वह अनजान नंबरों से वाट्सअप पर आने वाले पानी बिल और प्रॉपर्टी टैक्स बिल के लिंक से सावधान रहे और उसे ना खोले ।
नगर निगम फरीदाबाद ने शहर वासियों को सचेत किया कि नागरिक अनजान नंबरों से वाट्सअप पर आने वाले पानी बिल और प्रॉपर्टी टैक्स बिल इत्यादि के लिंक को ना खोले और ना ही ऐसे नंबरों से आए लिंक के साथ लेनदेन करें क्योंकि नगर निगम की तरफ से भेजे जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स बिल पानी बिल नोटिस इत्यादि नगर निगम द्वारा वेरीफाइड ब्लू टिक व्हाट्सएप नंबर से ही उपभोक्ता के पास पहुंचता है।
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकायाधारकों और प्रापर्टी सेल्फ सर्टिफिकेशन के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर 9599780878 के जरिए ही सरकारी लिंक पहुंचेगा। जिस लिंक को ओपन करने के उपरांत उपभोक्ता घर बैठे ही अपना प्रॉपर्टी टैक्स लिंक के माध्यम से भर सकेंगे और प्रॉपर्टी आईडी में गलती मिलने पर अपना ऑब्जेक्शन भी लिंक के माध्यम से निगम को भेज सकेंगे साथ ही अपनी प्रॉपर्टी को सेल्फ सर्टिफाइड कर सकेंगे ।
फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देश पर एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में यह वॉट्सअप नंबर जारी किया गया है जो कि यह नंबर नगर निगम का वेरिफाइड और ब्लू टिक नंबर है ।

