Faridabad/ Alive News: नगर निगम फरीदाबाद की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए 20 जनवरी 2026 को विभिन्न जोनों में पानी और सीवर कनेक्शन को नियमित करने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में लोगों ने बड़ी संख्या में आवेदन किए।
नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि इन कैंपों के माध्यम से आम लोगों को एक ही स्थान पर आसानी से पानी और सीवर कनेक्शन से जुड़ी सुविधा दी जा रही है। कनेक्शन का कार्य नगर निगम द्वारा पंजीकृत प्लंबरों के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार शिविरों में निम्न कार्य हुए—
- एनआईटी जोन 1 व 2 (दयाल बाग): 25 पानी और 25 सीवर कनेक्शन
- एनआईटी जोन 3 (वेद पब्लिक स्कूल, जे कॉलोनी): 47 पानी और 47 सीवर कनेक्शन
- ओल्ड फरीदाबाद जोन 1 (कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-19): 21 पानी और 21 सीवर कनेक्शन
- ओल्ड फरीदाबाद जोन 2 (सूर्या नगर): 15 पानी और 15 सीवर कनेक्शन
- बल्लभगढ़ जोन (गौंछी): 18 पानी और 18 सीवर कनेक्शन
इस तरह कुल 126 पानी और 126 सीवर कनेक्शन के आवेदन प्राप्त हुए।
एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को तेज, आसान और पारदर्शी सेवाएं देना है। आगे भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

