Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज सोमवार को वार्ड 14, वार्ड 37 और वार्ड 39 का दौरा कर ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में किए गए अवैध कब्जों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने वालों पर एनजीटी एक्ट के तहत चालान किए जाएंगे।
दौरे के दौरान स्थानीय पार्षदों के साथ सेक्टरों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं निगम आयुक्त के सामने रखीं। आयुक्त खड़गटा ने सेक्टर निवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा और समाधान का भरोसा दिया।
इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद।

