October 28, 2026

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया

Faridabad/Alive News : थाना मुजेसर में 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
लडक़ी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुजेसर पुलिस को लडक़ी के पिता ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी व्यक्ति उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को शादी का झांसा दे कर भगा ले गया।
पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लडक़ी की तलाश शुरू कर दी है।