May 4, 2024

विधायक ने किया वार्ड-6 में सीवर लाईन डलवाने का काम शुरू

Faridabad/Alive News : एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भडाना ने वार्ड न.-6 में 45 लाख रूपए की लागत से सीवर लाईन डालने के कार्य का शुभारंभ करवाया। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सभी 8 वार्डो में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आर्शीवाद एवम् क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भडाना के सहयोग से कराए जा रहे विकास कार्यो की कड़ी में यह कार्य शुरू कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक नगेन्द्र भडाना ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास व हरियाणा एक-हरियाणवी एक जैसी अनूठी सोच के तहत पूरे हरियाणा प्रदेश का एक समान विकास करवा रहे है। अभी हाल ही में हरियाणा प्रदेश के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी आगामी चुनावों हेतु मनोहर लाल को पार्टी का चेहरा घोषित करके मुख्यमंत्री की जन-कल्याणकारी नीतियों पर पार्टी के केंद्रीय नेतत्व की मोहर लगा दी है। इतना ही नही प्रदेश में विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री भरपूर विकास करवा रहे हैं।

विधायक नगेन्द्र भडाना ने कहा कि उनके एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में भी अरबों रूपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनके लिए वे क्षेत्र की जनता की तरफ से उनका आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम वार्ड न.-6 के पार्षद सुरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद धर्मवीर खटाना, पूर्व पार्षद गजेन्द्र पाल, शहर के वरिष्ठ शिक्षाविद एवम समाजसेवी मास्टर दुलीचंद अग्रवाल, सरदार कमलजीत सिंह, सदवाल जी, बाबू लाल प्रधान, गिर्राज लोहिया, पंडित दया किशन, एम.पी.सिंह, एडवोकेट वीरेन्द्र डागर, सुरेश भाटी, समाजसेवी भोपाल खटाना सहित नगर निगम के अभियंता सुमेर सिंह सहित अन्य निगम कर्मचारी भी मौजूद थे।