October 2, 2024

सरकार ने राजा नाहर सिंह की प्रतिमा के लिए जगह की दी मंजूरी

Faridabad/Alive News: परिवहन मंत्री ने शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए सरकार से जगह की मंजूरी दिलवा दी है। बता दें, कि भारतीय जाट समाज रजि बल्लभगढ़ ने करीब 2 महीने पहले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से मांग की थी, कि बल्लबगढ़ की पहचान शहीद राजा नाहर सिंह के नाम से है और उनकी प्रतिमा शहर में लगाना चाहते हैं। भारतीय जाट समाज बल्लबगढ़ की मांग को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था ।

सरकार ने हरियाणा टूरिस्ट कंपलेक्स बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल में शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए स्वीकृति दे दी है। बल्लभगढ़ शहीद राजा नाहर सिंह की नगरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने राजा नाहर सिंह से जुड़ी रानी की ऐतिहासिक छतरी पर भी करीब 2 करोड रुपए की लागत से सौंदर्यकरण का कार्य पूरा कराया है,जिसका उद्घाटन भी जल्द ही किया जाएगा।