March 7, 2026

फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई की दुकान पर की छापेमारी

Ballabhgarh/Alive News: बल्लभगढ़ की मुख्य बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग ने मंगलवार की दोपहर को छापा मारा। इस दौरान खोया (मावा) और पनीर के सैंपल लिए गए और उन सभी सैंपल को तुरंत जांच के लिए लैब भेज गया। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. पुनीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से मेवात से बल्लभगढ़ की ओर आ रही एक पिकअप को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर रोक लिया गया। पिकअप में भारी मात्रा में पनीर और क्रीम पाई गई। जिसका वजन करीब 800 किलो था और प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ था।

पूछताछ के दौरान गाड़ी के चालक ने बताया कि यह पनीर बल्लभगढ़ स्थित रमेश चंद हलवाई की दुकान पर सप्लाई किया जाता था। इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने दुकान पर छापेमारी की।