March 7, 2026

 27 दिसंबर तक चलेगा आपदा अभ्यास

Faridabad/Alive News: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा जिला प्रशासन, फरीदाबाद के सहयोग से एफएएमइएक्स (फेमिलियराइजेशन एक्सरसाइज) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक फरीदाबाद जिले के विभिन्न एमएएच या पीएसयू तथा अन्य प्रमुख संस्थानों में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम एनडीआरएफ की 7वीं बटालियन द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें 25 सदस्यीय प्रशिक्षित एनडीआरएफ टीम भाग ले रही है। यह जानकारी उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने दी।

इस एफएएमइएक्स कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चिन्हित एमएएच या पीएसयू विश्वविद्यालय, कॉलेज, आईटीआई तथा अन्य संस्थानों में डेमोंस्ट्रेशन एवं फेमिलियराइजेशन एक्सरसाइज आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 15 दिसंबर 2025 को बीपीसीएल से शुरू हो चुकी है। 18 दिसंबर 2025 को एनटीपीसी तथा 19 दिसंबर 2025 को आईओसीएल में फेमिलियराइजेशन एक्सरसाइज सुबह साढ़े ग्यारह बजे से आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में 22 दिसंबर 2025 को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद, 23 दिसंबर 2025 को महिला पॉलिटेक्निक, सेक्टर-8, 24 दिसंबर 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय, तथा 26 दिसंबर 2025 को आईटीआई, ओल्ड फरीदाबाद में यह अभ्यास संपन्न होगा।