June 28, 2026

उपायुक्त ने जिला वासियों को दी लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह ने भाईचारे और प्रेम के प्रतीक लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व पर जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। डीसी विक्रम ने त्योहारों के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच आपसी प्यार-प्रेम व सौहार्द की मजबूती की कामना की।

उन्होंने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व विश्व में प्रेम एवं भाईचारे की मिसाल कायम करने वाले त्यौहार हैं। त्योहार भारतीय संस्कृति की अमिट छाप होते हैं। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार भारत की विविधता में एकता के प्रतीक हैं और ये हमारी संस्कृति के संवाहक हैं।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि ये त्यौहार देश के अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न तरीके से मनाये जाते हैं। लेकिन इनका मकसद सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाना है। हम इन पर्वों को मनाकर प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता भी प्रकट करते हैं।