April 20, 2024

भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय श्रम मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक का शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

Faridabad/Alive News : ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल फरीदाबाद में केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, भारी उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और बड़खल विधायिका सीमा त्रिखा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष आर. सी कटोच, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश कुमार और भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद के जिला मंत्री नीरज त्यागी विशेष रूप से शामिल रहे। कई अन्य श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और उद्योग जगत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें जी. एस त्यागी और जे.पी मल्होत्रा प्रमुख रूप से शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर ईट भट्टा महिला कामगारों की स्वास्थ्य व पोषण जांच और नियोक्ता तथा ट्रेड यूनियन संगठन के साथ संवाद के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल फरीदाबाद में पहुंचे भूपेंद्र यादव श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय राज्यमंत्री का भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्रमिकों संबंधित विषयों पर चर्चा की।

अशोक कुमार ने हरियाणा में बिजली संकट के बारे में बताया कि बिजली संकट को सकारात्मक सोच में देखें क्योंकि देश तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। बिजली की खपत बढ़ रही है जबकि उत्पादन कम पड़ने लगा है जिस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसलिए घबराने और चिंता करने के बजाय यह चिंतन का विषय होना चाहिए।