Faridabad/Alive News: प्याली चौक जाट धर्मशाला के सामने दो महीने पहले नाले की पुलिया बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन निर्माण के समय वाहनों की सावधानी और लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए लगाए गए पत्थर अब अंधेरा होते ही दुर्घटना का कारण बन रहे ह
प्याली चौक जाट धर्मशाला के सामने नाले की पुलिया के निर्माण के दौरान वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़क के बीचों- बीच पत्थर रखे गए थे। जिसे दो महीने पहले निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी नहीं हटाया गया है जिस कारण इस मार्ग से वाहन चालकों को आवागमन करने में काफी परेशान हो रही है। पत्थरों की वजह से इस मार्ग पर लगातार जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। बाइक व स्कूटी के चालक पत्थरों को हटाकर यहां से चले जाते है लेकिन भारी वाहन यहां से नहीं निकल पा रहे है। लगातार बदल रहे मौसम के चलते जल्दी रात हो जाती है और यहां कोई भी स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से आवागमन कर रहे वाहन चालकों की जान जाने का खतरा भी बना हुआ है। हालांकि इस पुलिया का निर्माण जुलाई 2024 में सभी टेंडर प्रक्रिया पुरा करने के बाद ठेकेदार कंपनी ने शुरु किया था और इसका निर्माण कार्य लगातार एक साल से ज्यादा चला है। सबसे पहले पुलिया अक्टूबर 2024 में बनाकर तैयार की गई थी। लेकिन घटिया सामग्री के चलते पुलिया भारी वाहनों की आवाजाही के कारण टूट गई। पुलिया टूटने की खबर ने सुर्खियां बटोरी और यह मामला विजिलेंस तक पहुंच गया। पुलिया का सैंपल विजिलेंस ने लिया मामले की जांच शुरु की थी। अभी तक विजिलेंस की जांच का कोई पहलू सामने नही आया है और दूसरी बार यह पुलिया दो महीने पहले बनकर तैयार हो गई है। लेकिन नगर निगम प्रशासन ने इस मुख्य सड़क से पत्थर नही हटाए जो अंधेरा होते ही दुर्घटनी का कारण बन रहे है।

