Faridabad/Alive News: भीकम कॉलोनी की रहने वाली एक महिला को चार बाईक सवार बदमाशों ने सम्मोहित कर उसके लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। महिला ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया । महिला के परिजन की शिकायत पर पुलिस बाईक सवारों की जांच शुरु कर ही है।
भीकम कॉलोनी की निवासी कमला देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सेक्टर-3 से सत्संग सुनकर वापस घर आ रही थी की तभी रास्ते में उन्हें दो बाइक सवार युवक मिले। उन्होंने उन युवकों पर ध्यान नही दिया और सीधा जाने लगी तभी वह युवक उसके पास आए और उससे तरह-तरह की बात करने लगे। कभी वह उनसे परिवार के मर जाने की बात कहते तो कभी भगवान के नाराज होने की बात कहने लगे। उनकी बातों को सुनकर वह उनसे पूरी तरह से डर गई। फिर युवक ने उसे कुछ सुंघाकर सम्मोहित कर लिया था।
सम्मोहन की स्थिति में कमला ने उन्हें अपने पहने हुए सोने के आभूषण दो अंगूठी, सोने की चेन और कानों के कुंडल उतार कर खुद दे दिये। बाद में वह सहमी सी हालत में अपने घर चली गई। जब वह पूरी तरह से होश में आई तो उन्होंने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया जिसके बाद परिजनों ने पास के थाने में जाकर शिकायत दी।
कमला के परिजनों ने कहा कि उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें साफ – साफ शुरुआत में दो युवक और बाद में कुल चार युवक नजर आ रहे हैं। ये चारों आरोपी दो बाइकों पर बैठकर मौके से फरार हो गए। पुलिस बाइक सवार युवकों का तलाश में लगी हुई है।

