Faridabad/Alive News: शहर निवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम फरीदाबाद की स्वास्थ्य विभाग नगर निगम की टीम ने सेक्टर 87 में एक अवैध रूप से चल रही बर्फ फैक्ट्री पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नीतीश परवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देश अनुसार फरीदाबाद शहर की सफाई के साथ-साथ शहर की जनता के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान के साथ-साथ होटल, बर्फ फैक्ट्री, आरओ प्लांट्स आदि इकाईयों का निरीक्षण भी होता है, ताकि शहर में बिना परमिशन के चलने वाले ऐसे प्लांट शहर निवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना कर सकें। उन्होंने कहा इस तरीके से चलने वाली सभी इकाइयां नगर निगम से पहले अनुमति ले और उसके बाद ही अपना कार्य शुरू करें।

