August 17, 2026

अनाज मंडी में खुले में पडी मक्का और मुंग की फसल भीगी

Faridabad/Alive News: मंगलवार दोपहर को आई वर्षा से अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी सैकड़ो क्विंटल मक्का और मूंग की फसल पूरी तरह से भीग गई। फसल के भीगने के कारण मंडी के टीन शेड का अंदर के अवैध पार्किंग करके खड़े किए गए बस व ट्रक बताए गए हैं। किसानो ने शेड के अंदर फसल डालने के बारे में कई बार इन वाहनों को निकालने के लिए शिकायत की, लेकिन वाहनों को नही निकाला गया।

अनाज मंडी में फिलहाल स्वीट कार्न और समरमूंग की खसल आ रही है। मक्का का भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल और समरमूंग का 6000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। जिले में बल्लभगढ़ ही एक मात्र ऐसी मंडी है, जहाँ पर 12 महीने फसलों की खरीद की जाती है। यही कारण है कि अब जायद की फसलों को किसान मंडी में लाकर बेच रहे हैं। ऐसे ही किसान मंगलवार को सुबह मक्का और मूंग लेकर आए थे। जिन किसानों को टीन शेड में जगह मिल गई ,उन्होने अपनी फसल को अंदर डाल लिया। टीन शेड के अंदर खड़े वाहनों को न हटाने के कारण काफी किसानों ने अपनी फसल को मंडी में आढ़तों के आगे फड़ पर डाल दिया जिन किसानों ने फसल का फड़ पर डाल दिया। जिन किसानों ने फसल को फड़ डाला हुआ था उन्हे भीगने से नुकसान उठाना पड़ा है। इससे फसल का रंग बदल जाएगा और अंकुरित होने की आशंका बनी रहेगी।

मैं यमुना किसान हसे चांदपुर गांव से मंडी में मक्का बेचने के लिए अया हुँ। मंडी के टीन शेड के अंदर वाहनो के अवैध रुप से पार्किंग होने के कारण मुझे मक्का खुले में डालनी पड़ी। वर्षा गई । इसे भीगने से बचाने के लिए आढती ने त्रिपाल से ढकने की कोशिश की ,लेकिन ढकी न जा सकी। इस तरह से मक्का पूरी तरह से भीग गई। इसका रंग बदल जाएगा। यदि सुखाई नही गई तो अंकुरित हो जाएगी। – तस्लीम, किसान

मंडी में ऐसे में वाहनो को बाहर निकालते रहते हैं। मंडी के टीन शेड में जो वाहन खड़े थे, वह आढतियों का रिश्तेदार और संबंधितयों के थे। दो ट्रक तो गेहुं की घटत के लोड़ हो रहे थे। कुछ किसानों ने फसल को टीन शेड़ के अंदर डाला था। उनकी फसल नहीं भीगी है। किसानों को वर्षा के मौसम को देखते हुए अब फसल टीन शेड के अंदर डालना चाहिए। – इंद्रपाल सिंह, सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी बल्लभगढ़