March 7, 2026

द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स ने पहले दिन भारत में की 18 करोड़ की कमाई, बागी 4 को पछाड़ा

Delhi/Alive News: हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी द कॉन्ज्यूरिंग की चौथी और आखिरी फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वेरा फर्मिगा और पैट्रिक विल्सन एक बार फिर वॉरेन कपल बनकर बड़े पर्दे पर लौटे हैं।

भारत में इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था और एडवांस बुकिंग भी अच्छी रही। रिलीज के पहले दिन ही इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। यह कलेक्शन नॉन-वीकेंड के बावजूद काफी बड़ा माना जा रहा है। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई और बढ़ेगी।

द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स का मुकाबला टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स से था। बागी 4 ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमाए, जबकि द बंगाल फाइल्स का ओपनिंग कलेक्शन करीब 1.75 करोड़ रुपये रहा।

फिल्म की कहानी 1986 में पेंसिल्वेनिया में सेट है, जहां पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स एड और लोरेन वॉरेन एक परिवार के घर में मौजूद राक्षस से छुटकारा दिलाने के मिशन पर जाते हैं। माइकल शावेज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2 घंटे 15 मिनट लंबी है और वॉर्नर ब्रदर्स ने इसका निर्माण किया है।