Gungun/Alive News
Faridabad: बीके अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में सुरक्षा राम भरोसे है। बच्चा चोरी होने की कई घटना होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने कोई सिख नहीं ली। वीरवार के दिन दोपहर करीब बारह बजे हमारे संवाददाता ने अस्पताल के बच्चा विशेषज्ञ वार्ड की पड़ताल की तो वार्ड में खाली बेड पर मरीजों के आगंतुक लेटे दिखाई दिए हालांकि बच्चे के साथ वार्ड में उसकी मां का साथ होना जरूरी होता है लेकिन यहां मां के अलावा भी बच्चे के साथ उनके आगंतुक भी बेड पर लेटे और बैठे दिखाई दिए।
बीके अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड में एक आगंतुक बेफिक्री से बेड पर लेटकर मोबाइल फोन का उपयोग करता दिखाई दिया। हैरानी की बात यह रही कि उस समय एक भी जिम्मेदार स्टाफ और गार्ड मौजूद नहीं था जो उस व्यक्ति को बेड से उठा सके और बाहर भेज सके। अस्पताल में पहले भी कई बार बच्चा चोरी की काफ़ी घटनाएं हो चुकी है इसके बावजूद भी अस्पताल प्रशासन ने कुछ नहीं सिखा उन्होंने आज तक जच्चा-बच्चा वार्ड के पास किसी भी गार्ड की ड्यूटी नहीं लगाई है जो जड़ा संख्या में आने वाले लोगों को इस वार्ड में आने से रोक सके। इस तरह की लापरवाही अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
क्या कहना समाजसेवी का
जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए अस्पताल प्रशासन को गार्ड की ड्यूटी लगानी चाहिए और पहली बात पुरुषों को वहां जाने ही नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि वहां महिला किस स्थिति में होती है ये तो सबको ही पता है।
– सतीश चोपड़ा, समाजसेवी
क्या कहना है पीएमओ का
हमने हर जगह वैसे गार्ड की ड्यूटी लगा है और अगर फिर भी ऐसी कोई बात है जो हम ध्यान देंगे।
– विकास गोयल, पीएमओ

