Faridabad/Alive News: साइबर ठगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने ठगों को खाता देने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून को सेक्टर 8 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 24 जुलाई 2023 को उसके पास टेलीग्राम पर एक मैसेज आया, जिसने वर्क फ्रॉम होम के बारे में बताया गया था। शिकायतकर्ता बेरोजगार था और उसके पास कोई इनकम का सोर्स नहीं था इसलिए उसने बिना सोचे समझे हां कह दी। इसके उपरांत एक महिला ने उससे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसको कार्य कैसे करना है इसके बारे में समझाया। शुरुआत में उसको कमीशन के रूप में कुछ पैसे मिले जिनको उसने निकाल लिया, इसके बाद शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया । जहां पर ग्रुप एडमिन ने उसको कुछ टास्क दिए। जिस पर शिकायतकर्ता ने अपने खाता से पैसे ट्रांसफर किये और टास्क पूरा होने पर शिकायतकर्ता को कमीशन सहित पैसे वापस मिल गये। ठगों ने शिकायतकर्ता को फिर से टास्क देकर पैसे भेजने के बारे में कहा जिस पर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजैक्शन के माध्यम से 2,30,553 रुपये ठगों के भेजे परंतु जब शिकायतकर्ता ने पैसे विड्रॉल करने चाहे तो ठग उसको गुमराह करते रहे इसके बाद ठगों ने 5 लाख से अधिक रुपयों की डिमांड की जिसके बाद उसको ठगी का एहसास हुआ,
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जोधपुर मंडोर निवासी अशोक को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सुखदेव (खाताधारक) का खाता आगे राकेश नाम के व्यक्ति को दिया था जिसने यह खाता आगे ठगो को दे दिया था। आरोपी अशोक बीए पास है और टैक्सी चलाने का काम करता है। पूर्व में सुखदेव व राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सुखदेव के खाता में ठगी के 2,14,257 रुपये आए थे।

