September 27, 2026

330 ग्राम गांजा सहित आरोपी को धर दबोचा

Faridabad/Alive News: सेक्टर-48 प्रभारी हिमांशु की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आरोपी के कब्जे से 330 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शारुख नहेरु कॉलोनी एनआईटी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रो से प्राप्त सूचना से एनआईटी 3 नम्बर बुद्ध विहार से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोप से 330 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को कोसी मथुरा में किसी अनजान व्यक्ति से 5000 रूपए में मुनाफा कमाने के लिए खऱीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में थाना डबुआ में 7 मुकदमे अवैध शराब तस्करी के दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।