May 13, 2024

दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : महिला थाना सेंट्रल सेक्टर-16 की टीम ने दुष्कर्म एक्ट की धाराओं के तहत एक दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी राहुल को थाना प्रबन्धक महिला इंस्पेक्टर गीता की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल पलवल के असावटी गांव का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राहुल को महिला थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर 18 फरवरी को गांव असावटी से महिला एएसआई विधु, एएसआई अजय सिंह और सिपाही मुनीश की टीम ने रेड कर गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर मामले की जांच के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह क्यूआरजी अस्पताल में एंबुलेंस गाडी पर ड्राइवर की नौकरी करता था। आरोपी ने क्यूआरजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली लड़की के साथ कई बार अस्पताल की एंबुलेंस में दुष्कर्म किया था। लडकी की शिकायत पर महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लेकर मौका घटनास्थल की निशानदेही कराई गई, वारदात में प्रयोग एंबुलेंस गाड़ी अस्पताल सेक्टर-16 से बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।