May 4, 2024

गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad /Alive News : क्राईम ब्रांच सैक्टर 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने अवैध गांजा तस्करी मामले में दूसरे आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से कोरियर के द्वारा गांजा पत्ती मंगवाता था और इसे अपने साथी पंकज को सप्लाई करता था। जो इसे आगे बेचता था जिसे पुलिस पहले ही 5.276 किलोग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने इस मामले में गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेंद्र को बल्लभगढ़ सोहना रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद पेश अदालत कर नीमका जेल में बन्द करा दिया गया है।