October 2, 2024

गौ तस्करी मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच की टीम ने गौ तस्करी के मामले में 1 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नदीम है। आरोपी पलवल जिले के उटावड़ गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से उटावड़ चौक से रेड कर थाना धौज के गौ तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले में पहली तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपी की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।