Faridabad/Alive News : फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया का हमेशा ही प्रयास रहा है। थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को स्वस्थ रखा जाये, उनको खुश रखा जाये। साथ ही कोशिश रही है ओर थेलासीमिया ग्रस्त बच्चे ना पैदा हो। इसी कड़ी में आज होटल पार्क व्यू सेक्टर 21 फरीदाबाद में थेलासीमिया के प्रति एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वीविंग सैनर्जी से समाजसेविका श्रीमती हरप्रीत के आमंत्रण पर रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सिटी के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया फरीदाबाद के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने उपस्तिथ जनसमूह को विस्तार से थेलासीमिया के बारे में जानकारी दी। रविंद्र डुडेजा ने बतया की सिर्फ जानकारी से ही थेलासीमिया को रोका जा सकता है साथ ही उपस्तिथ जनसमूह से रक्तदान के लिए अपील की गयी जो थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो की जीवन रेखा है। बच्चो के लिए जलपान की व्यवस्था रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सिटी द्वारा की गयी थी जिसका थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो ने आनंद लिया।
कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर प्रवीन जोशी बतरा, रुचिरा खुल्लर प्रिन्सिपल गोवेरनमेंट कालेज फ़रीदाबाद, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सिटी की प्रधान सुनीता विज, रोटेरियन लव विज, रोटेरियन प्रीति वास्तव, रोटेरियन राजीव जैन, रोटेरियन सीमा जैन, रोटेरियन लक्ष्मी काबरा, रोटेरियन देवेंदर सिंह, रोटेरियन गिन्नी कौर, रोटेरियन संजीव डोगरा, रोटेरियन मनीषा डोगरा, रोटेरियन संजय गोयल, रोटेरियन संजीता गोयल, समाजसेवक रविंद्र राणा, समाजसेवक मनमोहन गुप्ता की गरिमामय उपस्तिथि रही।

