September 15, 2026

अब बढ़ेगा तापमान, एक्यूआई मध्यम

Noida/Alive News: एक सप्ताह से लगातार मौसम सामान्य रहने के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। बीते दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही शहर का एक्यूआई भी संतोषजनक है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को तापमान 39 से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। साथ ही आसमान के हल्के बादल छाने के अनुमान है। शुक्रवार और शनिवार को तापमान 40 से 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहि 17 से 19 मई तक तापमान 41 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान गर्मी बढ़ेगी की संभावना है।

वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो नोएडा का एक्यूआई 145 और ग्रेटर नोएडा का 160 है, जो मध्यम श्रेणी और येलो जोन में है।