March 29, 2024

‘खेलो भारत’ प्रतियोगिता के लिए टीम गठित

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता युवा मोर्चा, फरीदाबाद द्वारा फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेलो भारत का शुभारंभ हरियाणा प्रदेश महामंत्री जनक पोपली, हरियाणा प्रदेश खेल संयोजक तीर्थ राणा व फरीदाबाद जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी तथा भाजपा युवा नेता अमन गोयल द्वारा किया गया। तीर्थ राणा ने बताया कि खेलो भारत अभियान की शुरुआत 6 जुलाई 2017 को पूरे भारतवर्ष में मंडल स्तर पर की गई। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा की गई थी और आज हर प्रदेश के हर जिले में टीम का गठन कर दिया गया है।

इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश रैक्सवाल (पूर्व पार्षद), महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता शर्मा व प्रदेश के अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष, फरीदाबाद जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र बिधूड़ी, जिला उपाध्यक्ष व स्वच्छ भारत समिति के जिला संयोजक सुमंत चंदेल, जिला महामंत्री प्रदीप टोंगर व गौरव शर्मा, जिला सह संयोजक (खेल समिति) व मीडिया प्रभारी रविंद्र फौजदार, जिला प्रमुख पं0 राहुल दीक्षित (आई0टी0 सेल व सोशल मीडिया), जिला सचिव सचिन ठाकुर, सेहतपुर मंडल के अध्यक्ष शीशराम अवाना व फरीदाबाद की सभी विधानसभाओं के प्रभारी और सभी मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ तथा युवा मोर्चा के अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तथा साथ ही स्वच्छ भारत अभियान का ध्यान रखते हुए कल व आज लगातार जिला संयोजक सुमंत चंदेल जी ने विशेष रूप से ध्यान रखा।