Ghaziabad/Alive News: गाजियाबाद में लोनी क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा देने की दिशा में मेट्रो विस्तारीकरण परियोजना को लेकर कदम बढ़ाया है।
शिव विहार से मंडोला विहार तक प्रस्तावित मेट्रो विस्तार के संबंध में जीडीए सचिव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें परियोजना को जल्द शुरू करने पर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में नगर निगम गाजियाबाद, आवास एवं विकास परिषद और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान मेट्रो विस्तारीकरण से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक और जनहित के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
परियोजना के मार्ग, भूमि संबंधी विषयों, समन्वय प्रक्रिया और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि मेट्रो विस्तार से लोनी क्षेत्र की यातायात समस्या को बड़ी राहत मिलेगी और दिल्ली-एनसीआर से संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।

