“बालाजी कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में पारंपरिक चिकित्सा पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित”
Faridabad/Alive News : बालाजी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 18 फरवरी 2026 को पारंपरिक चिकित्सा विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैमरून से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद डाॅ. आचा विन्सेंट ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के चेयरमैन डॉ जगदीश चौधरी के मार्गदर्शन […]
नशा तस्करी के मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, 936 ग्राम गांजा बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 936 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में 19 फरवरी को विभिन्न अपराध शाखाओं की टीमों ने यह कार्रवाई की। […]
गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, 115 किलो मांस और उपकरण बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में गोकशी के मामले में थाना धौज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 26 जनवरी को सूचना मिली थी कि गांव धौज में जाविद उर्फ जावेद नाम के व्यक्ति ने अपने घर में गाय को काटकर मांस रखा हुआ है। सूचना मिलते […]
सेक्टर-80 प्लॉट विवाद: हाई कोर्ट से अलॉटियों को राहत, 18 मार्च तक कार्रवाई पर रोक
Faridabad/Alive News: ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-80 में प्लॉटिंग विवाद को लेकर प्लॉट होल्डर्स को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HSVP) द्वारा किए गए अलॉटमेंट के मामले में प्लॉट धारकों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली […]
युवाओं के रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान का हक मार रही भाजपा सरकार – दिग्विजय चौटाला
Chandigarh/Alive News: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर युवाओं के रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान का हक छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कभी सरकारी भर्तियों में गड़बड़ी तो कभी बुढ़ापा पेंशन में कटौती कर सरकार युवाओं और बुजुर्गों के साथ अन्याय कर रही […]
कैलगांव-खंडावली के बीच 15 दिन में तैयार होगा फुट ओवरब्रिज, 15 हजार लोगों को राहत
Faridabad/Alive News: नेशनल हाईवे पर कैलगांव और खंडावली के बीच बन रहा फुट ओवरब्रिज अगले 15 दिनों में तैयार हो जाएगा। इसके बनने से दोनों गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दोनों गांवों की आबादी लगभग 15 हजार […]
कोट गांव में अरावली क्षेत्र की जमीन समतल करने पर विवाद, वन विभाग ने रुकवाया कार्य
Faridabad/Alive News: कोट गांव में अरावली की रेतीली पहाड़ियों के कुछ हिस्सों को समतल किए जाने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि करीब 25 एकड़ भूमि को समतल कर अवैध निर्माण की तैयारी की जा रही थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा […]
27 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
Faridabad/Alive News: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने और पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवनिर्मित ग्राम पंचायतों मंडी आदमपुर व जवाहर नगर (खंड आदमपुर, जिला हिसार) तथा पोलड़ व गोबिंदपुर (खंड सिवान, जिला […]
शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई: 4 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से अंग्रेजी और देशी शराब की बड़ी मात्रा बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 18 फरवरी को थाना तिगांव की टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा। कुलदीप […]
फरीदाबाद में मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला: एक आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस लड़ाई-झगड़े और गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी विद्याराम (निवासी मंझावली, फरीदाबाद) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-21A निवासी दिवांश ने पुलिस चौकी अनखीर […]

