March 13, 2026

todaynews

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ

Faridabad/Alive News: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में एनएसएस की बॉयज़ एवं गर्ल्स यूनिट द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर में कुल 100 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। शिविर का उद्घाटन हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और सामाजिक […]

बजट सत्र में मंत्री विपुल गोयल ने अंबाला की 94 कालोनियों पर दी विस्तृत जानकारी

Faridabad/Alive News: विपुल गोयल ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अंबाला से संबंधित 94 कालोनियों के विषय में सदन के पटल पर विस्तृत एवं तथ्याधारित जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सरकार की विकासोन्मुख सोच, प्रशासनिक पारदर्शिता और नागरिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता इन निर्णयों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मंत्री […]

उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निपटान को प्राथमिकता: एमडी

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में निगम के परिचालन एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा भी उपस्थित रहे। बैठक में राजस्व सुधार, लाइन हानियों में कमी, बिलिंग दक्षता, एटी एंड सी […]

बोर्ड परीक्षाएं निष्पक्ष व पारदर्शी माहौल में हों: डीसी

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और […]

स्मार्ट सिटी मिशन पर उठे सवाल: 42 करोड़ की सड़क जर्जर, अब 26.57 करोड़ के नए टेंडर की तैयारी

Faridabad/Alive News: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में कराए गए कई कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। कई प्रमुख सड़कों की हालत खराब हो चुकी है और निर्माण कार्यों में लापरवाही के आरोप भी सामने आए हैं। इसके बावजूद स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 26 करोड़ 57 लाख 58 हजार 746 रुपये […]

बल्लभगढ़ में ‘संगठित हिन्दू, समर्थ भारत’ के संकल्प के साथ विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित

Faridabad/Alive News: विशाल हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बल्लभगढ़ क्षेत्र में अब तक 18 से अधिक कार्यक्रम संपन्न किए जा चुके हैं। सेक्टर-65 स्थित सामुदायिक भवन में ‘संगठित हिन्दू, समर्थ भारत’ के ध्येय वाक्य के साथ भव्य ‘विशाल हिन्दू सम्मेलन’ […]

हरियाणा में 7,500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी, ग्रुप-D के लिए जल्द खुलेगा CET पोर्टल

Chandigarh/Alive News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-D भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग किसी भी समय आवेदन की तारीख घोषित कर सकता है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रुप-D CET का आवेदन पोर्टल खोलने के लिए संशोधन (अमेंडमेंट) नोटिफिकेशन का इंतजार किया […]

बोर्ड परीक्षाओं से पहले सख्ती: परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू, 200 मीटर तक दुकानें रहेगी बंद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में 25 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है, जो 1 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। आदेश के अनुसार, परीक्षा वाले दिन केंद्र से 200 मीटर के दायरे में आने वाली फोटोकॉपी की […]

बिट्टू बजरंगी के आरोप निराधार: थाना प्रभारी ने कहा वायरल ऑडियो-वीडियो का जांच से कोई संबंध नहीं

Faridabad/Alive News: नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी द्वारा शादी से जुड़े एक विवाद में थाना प्रभारी पर मिलीभगत के लगाए गए आरोपों को पुलिस ने निराधार बताया है। इस मामले में सारन थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बयान जारी कर सभी आरोपों से इनकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि […]

फरीदाबाद में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Faridabad/Alive News: ओल्ड फरीदाबाद स्थित संत नगर कॉलोनी में सोमवार देर शाम एक 22 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। […]