सूरजकुंड मेला–2026: वीवीआईपी दौरे को लेकर नगर निगम ने जारी किए सख्त निर्देश
Faridabad/Alive News: 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला–2026 के दौरान भारत के उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नगर निगम फरीदाबाद ने साफ-सफाई, स्वच्छता और आवारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर विशेष अधिकारी सेनिटेशन एस.वीर सिंह ने बताया कि मेला 31 जनवरी […]
दुष्कर्म व हत्या मामला में आरोपी दोषी करार
Faridabad/Alive News: महिला से दुष्कर्म और हत्या के सात साल पुराने मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने बुधवार को आरोपी युवक विनय को दोषी करार दिया है। मामले में सजा गुरुवार को सुनाई जाएगी। यह मुकदमा 12 अक्टूबर 2018 को सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में महिला के पति की शिकायत पर दर्ज […]
फरीदाबाद में 9137 ईडब्ल्यूएस आवेदक पात्र
Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने बताया कि फरीदाबाद शहर में 9137 आवेदकों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट बुकिंग के लिए प्रथम दृष्टया पात्र पाया गया है। नगर एवं ग्राम […]
सूरजकुंड क्राफ्ट फेस्टिवल की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Faridabad/Alive News: 39वां सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले में 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस उपायुक्त एनआईटी मकसूद अहमद को मेला का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी सहायता […]
बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, 1743 संपत्तियों की होगी नीलामी
Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर निगम प्रशासन अब उन बकायाधारकों पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है, जिन्होंने संपत्ति सील होने के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया है। नगर निगम की […]
अवैध पानी व सीवर कनेक्शन नियमित करने को विशेष शिविर, दो दिन में 312 आवेदन प्राप्त
Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पानी एवं सीवर कनेक्शनों को नियमित करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों से जल व सीवर कनेक्शन से संबंधित आवेदन प्राप्त […]
560 ग्राम गांजा के सहित एक आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एवीटीएस -1 की पुलिस ने नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही करते हुए 560 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 जनवरी को अपराध शाखा एवीटीएस -1 की पुलिस ने अपने गुप्त […]
बाल विवाह गंभीर व दंडनीय अपराध : डीसी
Faridabad/Alive News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में मुजेसर, एनआईटी जोन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आमजन को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक […]
मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान
Faridabad/Alive News: भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ पृथला व तिगांव विधानसभा क्षेत्रों के पांच गांव जुन्हेड़ा, कौराली, घरोड़ा, मंधावली और बदरौला का दौरा कर लोगों […]
फतेहपुर बिल्लौच में कुल्हाड़ी से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज अभियोग संख्या 19 दिनांक 22 जनवरी 2026 (धारा 109, 351, 3(5) बीएनएस) के तहत गांव फतेहपुर बिल्लौच में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के […]

