Faridabad/Alive News: 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 के दौरान होटल राजहंस, सूरजकुंड में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में दोपहर भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, विधायक राजेश नागर सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनसुविधाएं बढ़ाने और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने सूरजकुंड शिल्प महोत्सव की विशेष महत्ता बताते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक शिल्पकला को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का बड़ा मंच है। यह महोत्सव आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करता है और कारीगरों व शिल्पियों को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाता है।
विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद आज विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। आधुनिक सुविधाओं, बेहतर व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक गौरव के साथ शहर लगातार प्रगति कर रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि “बेहतर हरियाणा” के संकल्प के साथ समृद्ध फरीदाबाद के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

