August 23, 2026

सूरजकुंड मेले में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक छटा, बनारसी साड़ियों का आकर्षण

Faridabad/Alive News : हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में इस वर्ष थीम स्टेट उत्तर प्रदेश का पवेलियन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है।

उत्तर प्रदेश पवेलियन में स्टॉल नंबर 110 पर बनारस के शिल्पकार मोहम्मद आसिफ द्वारा लगाई गई बनारसी साड़ियों की दुकान पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से आए पर्यटक बनारसी साड़ियों की बारीक कारीगरी के मुरीद नजर आ रहे हैं। शिल्पकार मोहम्मद आसिफ ने मेले की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताया।