May 18, 2024

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टीस एनवी रमन्ना ने कानूनी सेवा से जुड़े एप का किया उद्घाटन

New Delhi/Alive News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने रविवार को कानूनी सेवा से जुड़े लीगल एड ऐप का उद्घाटन किया और इस अवसर पर उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस एप में कानूनी सेवाओं और संस्थानों से संबंधित जानकारी फीड की जाएगी। इस एप के माध्यम से लोग देश के किसी भी स्थान से कुछ ही सेकंड में कानूनी सहायता आवेदन जमा कर सकेंगे और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद, हम अपनी कानूनी सहायता सेवाओं को जारी रखने में सफल रहे हैं। इस तरह के तकनीकी उपकरणों की शुरूआत ने सुनिश्चित किया है कि भविष्य में ऐसी कोई भी चुनौती कानूनी सहायता संस्थानों के काम में बाधा नहीं बनेगी। 25 साल पहले शुरू हुए कानूनी सहायता आंदोलन ने गति पकड़ ली है।

सीजेआई ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी कानूनी सहायता प्रणाली हमारी है। उन्होंने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि ठीक 79 साल पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण मोड़ आया था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों ने एक शक्ति को उखाड़ फेंका। यह असमानता और भेदभाव को समाप्त करने की गहरी इच्छा थी।