March 7, 2026

धूप और गर्म हवाएं हमारी सेहत के लिए खतरनाक

Faridabad/Alive News: धूप और गर्म हवाएं हमारी सेहत के लिए खतरनाक होती जा रही हैं। वहीं, इन दिनों पसीने, घमौरी और खुजली के चलते त्वचा संक्रमण की भी आशंका वढती जा रहती है। त्वचा से जुड़ी इस तरह की समस्याओं का क्या है समाधान, जानते हैं…

आजकल गर्म हवाएं झुलसा रही है। तेज गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, पंखे, कूलर का उपयोग नही छोड़ना चाहते, पर जरूरत होने पर बाहर निकलना पड़ता है, जो आजकल एक बड़ी चुनौती है। कभी तेज गर्मी और कभी ठंडी जगह पर रहने से हमारी त्वचा संक्रमण भी होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए बाजार में उपलब्ध उत्पादों की खरीद से पूर्व भी सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि उनके साइड इफेक्ट का खतरा न रहे

शुष्कता और जलन : अधिक समय तक गर्म वातावरण में रहने से त्वचा में मौजूद नमी का संतुलन बिगड़ है। साथ ही शरीर में पानी की कमी होती है जिस कारण त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए, धूप में बाहर निकलते समय हमेशा सूती कपड़े से चेहरे को ढकना न चाहिए।


खुजली या दादः शरीर में खुजली की समस्या कभी भी संभव है, पर उमस वाले मौसम में इसकी आशंका बढ जाती है जब यह अधिक बढ़ जाए तो यह दाद में भी बदल सकता है। दाद से बचाव के कई उपाय होते है जैसे नीम के पत्तों से नहाना, चंदन या मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाना, ठंडे पानी का सेंक आदि।
मुंहासे की समस्या : जब पसीना आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया और तेलों के साथ मिल जाता है, तो रोम छिद्रों, जिनसे पसीना निकलता है उन्हें बंद कर देता है। इससे मुंहासे होने का जोखिम बढ जाता है। इससे बचाव के लिए साफ तौलिये या कपड़े से पसीना पोछते रहे।