March 7, 2026

ग्रेटर फरीदाबाद से सुनील चौहान लगातार तीसरी बार प्रधान एवं रवि दत्त शर्मा बने सचिव

Faridabad/Alive News: आज सोमवार को नहरपार एरिये की ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-69 स्थित आईएमटी के कार्यकारी अभियन्ता ऑपरेशन कार्यालय के प्रांगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन फरीदाबाद का त्रिवार्षिक कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन एचएसईबी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ नेता महेन्दर सिंह, देवी दयाल दिसोदिया व मो. तारिक हुसैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । जिसमें ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन के अधीनस्थ कार्य करने वाले तमाम बिजली कर्मचारियों ने इस सम्मेलन बढ़चढ़ कर भाग लिया । 

इस सम्मेलन में पहले ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट की पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया व तत्पश्चात कर्मचारी नेताओं ने अपने अपने तीन साल के कार्यकाल की संगठनात्मक अपनी रिपोर्ट को पेश कर यूनियन में आय व्यय रिपोर्ट ब्यौरे को कर्मचारियों के सम्मुख रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया । इसके बाद चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया जिसमें सभी सब यूनिटों से आये पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद कार्यकारिणी गठन के लिये विश्वास जताते हुए निर्विरोध होकर सुनील चौहान को यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद का प्रधान, देवेंदर कुमार सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान-1, राजेंदर नेहरा को उपप्रधान, दिगम्बर लाम्बा को उपप्रधान-2, रवि दत्त शर्मा को सचिव, मान महेन्दर सिंह को सहसचिव-1, राजकमल को सहसचिव-2, सुरेन्दर सिंह पंघाल को कैशियर, वीर सिंह रावत को ऑडिटर, जितेंदर सिंह अत्रि को संगठनकर्ता-1, परवीन कुमार बूरा को संगठनकर्ता-2, राजेंदर सिंह को संगठनकर्ता-3 व अशोक कुमार को संगठनकर्ता-4 के पद पर बिना किसी विरोध के निर्विरोध कर्मचारियों के नेता चुना गया । जिसके बाद चुने गए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को एचएसईबी वर्कर यूनियन संगठन में अपने पद की गोपनीयता के प्रति शपथ ग्रहण करवायी गयी ।

इस दौरान नहरपार बिजली निगम की सभी सब डिवीजनों से भारी संख्या बल में बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया और चुनाव जीते सभी कर्मचारी नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं और बधाईयां दीं