June 13, 2026

फरीदाबाद में 1 से 30 जून तक समर चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप और 8 से 22 जून तक कथक डांस वर्कशॉप का होगा आयोजन

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद (एनआईटी) में “आदि आर्ट्स फाउंडेशन” में बच्चों के लिए 1 जून से 30 जून तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक “समर चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप” का आयोजन होगा।

8 जून से 22 जून तक बच्चों और महिलाओं के लिए “कथक डांस वर्कशॉप” आयोजित करेगा, जिसका समय सांय 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक का रहेगा।

आपको बता दें “आदि आर्ट्स फाउंडेशन” विगत 11 वर्षो से सांस्कृतिक गतिविधियों में कार्यरत है।
संस्था के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए जिले के लोगों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप का लोग लाभ लें, जिसे देश की उत्कृष्ट संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।