October 28, 2026

सुमित गौड़ व सुंदर सिंह बोले, अभियान चलाकर खोले भाजपा सरकार की पोल

Faridabad/Alive News: सुंदर सिंह नेताजी को कांग्रेस एससी विभाग का जिला फरीदाबाद चेयरमैन तथा कृपाल सिंह वाल्मीकि को प्रदेश सचिव एससी विभाग कांग्रेस बनाए जाने पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने इन दोनों नेताओं का आज अपने सेक्टर-10 स्थित कार्यालय जिला कांग्रेस भवन पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। 

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सुंदर सिंह नेताजी व कृपाल सिंह की नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस एससी विभाग के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश चेयरमैन मनोज बागड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी, युवा समाजसेवी वरुण बंसल, सतपाल सिंह, धीरन निगम संजय निगम, राजू, दिनेश आदि मौजूद थे। 

इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि सुंदर सिंह नेताजी को पुन: जिम्मेदारी उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए किए गए बेहतर कार्याे के लिए दी गई है। सुंदर नेताजी ने अपने पिछले कार्यकाल में सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य किए और पार्टी को मजबूती प्रदान की और भविष्य मेें भी वह कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। श्री गौड़ ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार से जनता त्रस्त आ चुकी है इसलिए अब उनके द्वारा भाजपा सरकार का पोल खोल अभियान चलाया जाएगा और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। वहीं चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम किया जाएगा।