March 10, 2026

डी.ए.वी. महाविद्यालय में वेबिनार का सफल आयोजन

Faridabad/Alive News: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के संस्कृत विभाग एवं आईकेएस सेल (भारतीय ज्ञान प्रणाली)  ने एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परम्परा : एक बहु विषयक परिप्रेक्ष्य” विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. सपोरी, उपाध्यक्ष, डी.ए.वी. प्रबंधकर्ता समिति, नई दिल्ली ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा केवल अतीत की धरोहर नहीं है, बल्कि आधुनिक युग की समस्याओं का समाधान भी प्रस्तुत करती है। उन्होंने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में आईकेएस को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए वेबिनार की रूपरेखा प्रस्तुत की और इसे भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।

इस वेबिनार में भारतवर्ष के 15 राज्यों से लगभग 65 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कर शोधपत्र प्रस्तुत किए। ऑनलाइन चार ट्रैक बनाए गए थे, जिनकी अध्यक्षता डॉ. पुष्पेंद्र जोशी (पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला) एवं डॉ. अनिल कुमार (प्रवक्ता, दिल्ली शिक्षा विभाग) ने की। महाविद्यालय के लगभग 70 विद्यार्थी वेबिनार से जुड़े और उन्होंने विद्वानों के विचारों को गंभीरता से सुना। मंच संचालन प्रोफ़ेसर मीनाक्षी कौशिक ने अत्यंत कुशलता के साथ किया। वेबिनार की सफलता में तकनीकी टीम प्रमोद कुमार, डॉ. रश्मि रतूरी, उत्तमा पांडेय, मीनाक्षी आहूजा, शिखा राघव, नेहा कथूरिया, नेत्रपाल तथा नीरज मलिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में संयोजक डॉ. अमित शर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वेबिनार भारतीय ज्ञान परम्परा को वैश्विक स्तर पर पहुंचने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।